यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सरमथुरा उपखंड कार्यालय पर जिला कलेक्टर, मुख्यमंत्री के नाम भूरेकापुरा के ग्रामीणों ने सर्वोदय ग्रामीण विकास समिति भूरेकापुरा के तत्वाधान मे उप जिला कलेक्टर सरमथुरा को ज्ञापन दिया. ज्ञापन में बथुआ खो से महज 4 किलोमीटर दूर बसें गांव भूरेकापुरा को जोड़ने वाली कच्ची सड़क को पक्की सड़क बनाने के लिए उपखंड अधिकारी सरमथुरा को ज्ञापन सौंपा.
आपको बता दें कि यह सड़क करौली धौलपुर बॉर्डर पर होने की वजह से अभी तक वंचित रह गई है जिसका ग्रामीणों द्वारा जनप्रतिनिधियों अधिकारियों को लगातार ज्ञापन देने के बावजूद भी अभी तक सड़क पर ध्यान नहीं दिया गया है ना तो करौली जिले के अधिकारियों ने ध्यान दिया है ना ही धौलपुर जिले के अधिकारियों ने ध्यान दिया जिसकी वजह से यह सड़क उबड़ खाबड़ पड़ी हुई है. सड़क की हालत ऐसी है कि बाइक चलाना भी मुश्किल है ऐसे में भूरेकापुरा गांव के ग्रामीणों को किसी भी प्रसूता या फिर मरीजों को अस्पताल इलाज के लिए चारपाई पर लेटा कर लाना पड़ता है. वहीं आपको बता दें कि बारिश के दौरान गांव भूरेकापुरा के ग्रामीणों का और भी बुरा हाल हो जाता है, महज 4 किलोमीटर की सड़क के लिए बारिश के समय तो 64 किलोमीटर का चक्कर काट कर गांव जाना पड़ता है. गांव में रिश्तेदार भी आने जाने को कतराते हैं. ज्ञापन में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर महोदय से इस ओर ध्यान देने की अपील की है. गांव पहाड़ी और ऊबड़ खाबड़ क्षेत्र में है, पत्थर की खदानें भी हैं जिस पर यहाँ के लोग निर्भर हैं. सड़क न होने की वजह से व्यापारी लोग यहाँ आने से कतराते हैं और जो आते हैं वह कुछ दामों पर खरीदते हैं जिस का सीधा असर लोगों की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है. ज्ञापन सर्वोदय ग्रामीण विकास समिति भूरेकापुरा के तत्वाधान दिया गया जिस में जल्द सड़क बनवाने को कहा गया है. ज्ञापन के दौरान समस्त भूरेकापुरा के ग्रामीण उपस्थित रहे.
