कपड़ा बैंक ने नवरात्रि पर्व पर कन्याओं को भेंट की चुनरी व श्रंगार सामान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कपड़ा बैंक ने नवरात्रि पर्व पर कन्याओं को भेंट की चुनरी व श्रंगार सामान | New India Times

छिंदवाडा कपड़ा बैंक सेवा सहयोग संगठन चौरई के द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्याओं एवं माताओं बहनों को वस्त्र, चूड़ी-कंगन, हार, नेकलेस, नेल पॉलिश, साड़ी-चुनरी आदि सामग्री दानदाताओं के ओर से भेंट की गई। कपड़ा बैंक की टीम से अध्यक्ष हेमलता महेश भावरकर, उपाध्यक्ष सौरव दीपू शर्मा, मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव, सक्रिय विशेष सदस्य हरीश महेश्वरी, गोलू मंसूरी के द्वारा सामग्री वितरण किया गया। नवरात्रि में लोग जहाँ माँ भगवती को पूजा अर्चना एवं कन्या भोज करवाकर पुन्य अर्जित कर रहे हैं वहीं कपड़ा बैंक की टीम गरीब असाहय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद कर देवी भगवती के प्रति आस्ता एवं श्रद्धा अर्पण किये।

कपड़ा बैंक ने नवरात्रि पर्व पर कन्याओं को भेंट की चुनरी व श्रंगार सामान | New India Times

कपड़ा बैंक कार्यकर्त्ता श्याम कोलारे ने बताया कि कपड़ा बैंक के संरक्षक महेश भावरकर एवं कपड़ा बैंक की टीम इस प्रकार के सेवा कार्य के लिए के लिए बड़ी सक्रियता एवं सेवाभाव से कार्य करते चले आ रहे है। सेवा सहयोग संगठन से कई युवा और व्यवसायी जुड़े हैं जो कपड़ा बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों कपड़े और जरुरत के सामान बाँटते हैं। इनका कहना है कि जरूरतमंदो के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है तो सच्ची समाजसेवा हो जाती है। कपड़ा बैंक में कोई भी कपड़ा, बच्चों के लिए खिलौने, पढ़ने की सामग्री आदि सामान लाकर देता है जिसे कपडा बैंक की टीम जरुरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य करती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version