अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

सिद्धार्थनगर जिला के इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अन्तर्गत अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अन्तर्गत अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष राम कृपाल चौधरी ने उपस्थित लोगों के समक्ष सरकार की उपलब्धियों को बताया। लोगों के स्वास्थ्य सुविधा को और बेहतर बनाने के सरकार के प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा दे रही है। जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा ने कहा मोदी और योगी सरकार गरीबों के हित के लिए कार्य कर रही है।
चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. वी. के. वैद्य ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। इसके अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक परिवार को 5 लाख तक का कैशरहित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता है कि सूचीबद्ध परिवार पांच लाख रूपये तक का प्रतिवर्ष अपना इलाज सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में करवा सकता है।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ संजय गुप्ता, डॉ आर. पी. गौड़, डॉ संदीप द्विवेदी, डॉ संतोष राय तथा स्टाफ के अनिल यादव, सुरेश मिश्रा, अमित मिश्रा, राकेश विश्व कर्मा, सीमा यादव सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।
