शब्दाक्षर अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था जिला बहराइच समिति का हुआ गठन | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

शब्दाक्षर अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था जिला बहराइच समिति का हुआ गठन | New India Times

शब्दाक्षर अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था की जिला बहराइच समिति का गठन किया गया है। समिति में डॉक्टर सगीर अहमद सिद्दीक़ी को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। डॉक्टर सगीर अहमद सिद्दीकी की अध्यक्षता में जिला उपाध्यक्ष के पद पर श्री अभिषेक मिश्रा, जिला सचिव कवयित्री नगमा खातून, जिला साहित्य मंत्री कवयित्री रश्मि “रौशन”, जिला संगठन मंत्री कवि संदीप कुमार मेहरोत्रा “शान”, जिला प्रचार मंत्री कवि दुर्गेश कुमार द्विवेदी तथा जिला अर्थमंत्री श्री संतोष गौड़ को नियुक्त किया गया है। शब्दाक्षर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए हिंदी भाषा हिंदी साहित्य व संस्कृति के संरक्षण एवं संरक्षण पर बल देने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article