यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

समता सैनिक दल भारत के द्वारा माननीय राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार के नाम श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय धौलपुर को ज्ञापन दिया गया. ज्ञापन में बताया गया है कि लखीमपुर उत्तर प्रदेश में दिनांक 31 अगस्त 2021 की शाम को किसान विरोधी कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर कथित रूप से केंद्र गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र एवं अन्य लोगों के काफिले द्वारा किसानों को गाड़ियों से कुचल दिया गया जिसमें अभी तक 8 किसान शहीद हो गए हैं और तमाम किसान गंभीर रूप से घायल हैं ऐसे हालातों को देखते हुए समता सैनिक दल माननीय राष्ट्रपति महोदय जी से मांग करता है कि आप अपनी संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगवाएं एवं पीड़ित किसानों का नरसंहार करने वाले दोषियों को जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं और शहीद किसानों के परिवारों को एक एक करोड़ रुपए एवं परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी सुनिश्चित कराई जावे. इस मौके पर समता सैनिक दल के राष्ट्रीय सचिव वी के कंचन बौद्ध, भरतपुर संभाग प्रभारी बंटी राजोरिया, धौलपुर जिला अध्यक्ष राजवीर सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष लोकेंद्र बौद्ध, जिला महासचिव नारायण सिंह शेखर, सदस्य धर्मेंद्र मशीह आदि उपस्थित हुए.
