शहर की सफाई व्यवस्था देख निगमायुक्त किशोर कान्याल ने अपने अधिकारियों को दी नसीहत, कहा ऐसे काम नहीं चलेगा अपर आयुक्त करें रात्रि भ्रमण | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

शहर की सफाई व्यवस्था देख निगमायुक्त किशोर कान्याल ने अपने अधिकारियों को दी नसीहत, कहा ऐसे काम नहीं चलेगा अपर आयुक्त करें रात्रि भ्रमण | New India Times

शहर में सफाई की हालत खराब है, यहां पर हर जगह कचरे के ढेर और गंदगी दिखाई दे रही है। दुनिया को शहर की सड़कों, गली मोहल्लों में गंदगी नजर आती है लेकिन स्वच्छता से जुड़े अधिकारियों को क्यों नजर नहीं आती है, ऐसे काम नहीं चलेगा, शहर की सफाई का जिम्मा नगर निगम का है। निगम का सबसे प्राथमिकता और जरूरी काम सफाई का है लेकिन इसके बाद भी यहां पर ढील डाली जाती है। ऐसे काम नहीं चलेगा। तुम लोग यह बताओ कि तुम्हें क्या चाहिए वह मैं दूंगा। निगम के एएचओ, डब्ल्यूएचओ फेल हैं। अगर मैं निरीक्षण पर निकला तो मुझे निलंबित ही करना पड़ेगा। निगमायुक्त किशोर कान्याल के यह तीखे तेवर शहर में फैली गंदगी को लेकर हुई बैठक में दिखे।
निगमायुक्त किशोर कान्याल के तीखे तेवर देखकर निगम के सभी अधिकारी शांत रहे। इसके बाद निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि शहर की बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए हम सभी मिलकर एक टीम भावना के साथ कार्य करें तथा कचरा किसी भी हाल में सड़क पर नहीं आना चाहिए। इसके लिए डोर टू डोर कचरा संग्रहण शत प्रतिशत घरों से हो तथा प्रत्येक घर से ही सूख व गीला कचरा अलग-अलग मिले तभी हम स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर सकते हैं। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करें व मानीटरिंग करें। निगमायुक्त ने वर्तमान सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था हमारी पहली प्राथमिकता है तथा सफाई का कार्य एक दिन का कार्य नहीं है, यह प्रतिदिन का रुटीन का कार्य है। अभी हम अच्छा कार्य कर रहे थे, लेकिन अब फिर से हमारा अमला धीमा हो गया है, जो कि हमारे लिए अच्छा नहीं है। निगमायुक्त ने कहा कि अब दीपावली का त्योहार आ रहा है तथा कचरे की मात्रा और अधिक बढ़ेगी तथा यदि कचरा सड़क पर आया तो स्थिति बिगड़ेगी, इसलिए हम सभी को अभी से कमर कसनी है । अधिकारी क्षेत्र में मानीटरिंग करें तथा कचरा घरों से एकत्रित होकर लैंडफिल साइट पर पंहुचे।
रोड स्वीपिंग मशीन से होने वाली सफाई को लेकर निगमायुक्त किशोर कन्याल ने सभी अपर आयुक्तों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में अपर आयुक्त प्रतिदिन भ्रमण करें। जहां रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई होती है उन सड़कों की स्थिति देखें। निगमायुक्त ने अधिकारियों को तत्काल कचरा ट्रांसफर स्टेशन प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रत्येक कचरा संग्रहण वाहन की ट्रेकिंग की व्यवस्था करने व सभी वार्डों का रूट चार्ट तैयार करने एवं हाउसहोल्ड की जानकारी सहित अन्य आवश्यक जानकारियां देने के भी निर्देश दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article