प्रसिद्ध धार्मिक नगरी फुट तालाब में नवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन गुजरात के विक्की ग्रुप ने गरबों के माध्यम से समझाई प्रशासन की गाइड लाइन, कहा वैक्सीन, मास्क और सामाजिक दूरी है जरूरी | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रसिद्ध धार्मिक नगरी फुट तालाब में नवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन गुजरात के विक्की ग्रुप ने गरबों के माध्यम से समझाई प्रशासन की गाइड लाइन, कहा वैक्सीन, मास्क और सामाजिक दूरी है जरूरी | New India Times

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर नवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन प्रशासन की गाइडलाइन को आयोजन में आने वाले सभी लोग पालन करें इसके लिए आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेश चंद पूरणमल जैन और राजेश रिंकू जैन के आग्रह पर गुजरात के विकी ग्रुप ने गरबो के माध्यम से प्रशासन की गाइडलाइन को दर्शकों को समझाया. गरबा करते हुए सभी कलाकारों ने जहां मास्क पहनने वैक्सीन लगवाने और सामाजिक दूरी का पालन करने के पोस्टर हाथ में लेकर गरबा किया वहीं खुद भी मास्क पहनकर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया.इस प्रस्तुति पर उपस्थित जनसमुदाय ने तालियाँ बजाई और उत्साह वर्धन भी किया. गुजरात के अहमदाबाद से गरबा गाने वाले कलाकार विशाल पथिक को भी लोग पसंद कर रहे है. उनका पारंपरिक रूप से गरबा गायन लोगों को पसंद आ रहा है. प्रतिदिन माँ की महाआरती के बाद श्रीगणेश जी की वंदना से प्रारंभ होने वाले गरबे पारंपरिक गरबों के साथ फिल्मी धुनों के गानों पर भी गरबो की प्रस्तुति दी जा रही है.
साजन को लेकर ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालुओं में भी जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है मेघनगर के अग्रवाल रमवापुर के साथ काकनवानी मदरानी और फुलमाल पिपलिया अन्तरवेलियाँ तक से लोग आयोजन में आ रहे है. आयोजन के चौथें दिन पप्पू भैया मित्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य हरिराम गिरधानी, दिनेश बैरागी सुभाष गहलोत आनंदी पडियार, विकास बाफना, देवेंद्र जैन और जैकी जैन सभी श्रद्धालुओं से शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील कर सामाजिक दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया….आयोजन में नृत्य नाटिका के माध्यम से माँ की झाँकी भी प्रस्तुति भी कलाकारों द्वारा की गयी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article