अबरार अहमद खान, सिद्धार्थनगर/लखनऊ (यूपी), NIT’:

सिद्धार्थ नगर ज़िले की शुब्बानुल मुस्लमीन ट्रस्ट बुड्ढी खास ने अपने क्षेत्र के विभिन्न गावों में पहुंच कर लगभग 300 बच्चों में स्कूल बैग ,
कॉपी पेन पेंसिल एवं अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया तो यह सब सामान पाकर बच्चों के खुशी का ठिकाना नही रहा।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अब्दुल आखिर सिद्दीकी व मोहम्मद अरशद नूरी ने NIT सवांददाता से बात करते हुऐ कहा कि हमारे क्षेत्र में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो ग़रीब हैं खाने के लिए पैसे नहीं हैं पहनने के लिए कपड़े नहीं हैं वह अपनी ज़िंदगी में बहुत दुखी हैं।अपने बच्चों की बुनयादी शिक्षा भी पूरी करवाने के लायक़ नहीं हैं ।
ऐसे में हम सभी लोगों को मिल कर उनकी मदद करनी चाहिए।हमें हमारे समाज को बदलना होगा अपनी सोच को बदलना होगा दूसरों की मदद करने की आदत डालनी होगी। हमें अपने बच्चों को दूसरों की मदद करने के प्रति प्रेरित करना होगा तब जाकर हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। आज हमारे गावं के कुछ नवजवानों की मदद और मेहनतों के कारण इस संस्था के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शैक्षिक सामग्री का वितरण किया गया है।इस मौके पर रव्वाब शाह ,मेराज अहमद सिद्दीकी ,इश्तियाक शाह, नौशाद शाह ,ओबैदुल्लाह खान,फैजान खान, आदि लोग मौजूद रहे ।
अबरार अहमद खान
