गांव गांव से ही जाना जाता है एक शहर, शहर से हर गांव को जोड़ने का काम किया जा रहा है: ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला | New India Times

सद्दाम हुसैन, मोहनलालगंज/लखनऊ (यूपी), NIT:

गांव गांव से ही जाना जाता है एक शहर, शहर से हर गांव को जोड़ने का काम किया जा रहा है: ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला | New India Times

जहां प्रशासन, सरकार के निरंतर प्रयास हर कस्बे गांव को शहर से जोड़ने का काम किया जा रहा है जिससे शहर की सुविधाएं गांव तक पहुंच सके और गांव का हर व्यक्ति सारी सुविधाएं शहर जैसी पा सके जिसके अंतर्गत सभी गांवों को कस्बे व शहर से जोड़ा जा रहा है. आपको बताते चलें कि मोहनलालगंज विकासखंड के निगोहा क्षेत्र के रामदास पुर गांव का मजरा बघौना जवाहर खेड़ा जाने वाला संपर्क मार्ग की हालत बहुत ही दयनीय थी। जहां पर कई गड्ढे कच्चा रास्ता जो कीचड़ पानी से लथपथ था। जिसका ब्लाक प्रमुख द्वारा संपर्क मार्ग को खड़ंजा मार्ग में तब्दील करने के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया तथा उसके उपरांत कच्चे रास्ते को खड़ंजा पक्के रास्ते में तब्दील करने की कवायद जारी कर दी है। जिससे रामदास पुर गांव का मजरा बघौना जवाहर खेड़ा सीधा निगोहा क्षेत्र से होते हुए मोहनलालगंज विकासखंड को जोड़ेगा। जिससे उस गांव के विकास और तेजी से दौड़ने लगेगी। माननीय ब्लाक प्रमुख जी के भूमि पूजन के शुभ मुहूर्त पर पूर्व प्रधान धीरेंद्र कुमार,आई पी सिंह, सतीश शुक्ला,अभय दीक्षित प्रधान निगोहा विनोद साहू,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मोनू साहू,क्षेत्र पंचायत सदस्य राममिलन,श्रवण कुमार व गांववासी मौजूद रहे। तो उसी के उपरांत ब्लाक प्रमुख हसनपुर कनेरी में भी बाबा ऑल देव दरबार में इंटरलॉकिंग के कार्य प्रयोजन हेतु वहां पर भी भूमि पूजन किया और उसको भी विकास की राह पर ले आने का कार्य कर रहे। जिससे ब्लाक प्रमुख के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हर जगह संपर्क मार्गो से जोड़ा जाए और दुरुस्त मार्गो को और बेहतर बनाया जाए। जिससे आवागमन सारी सुविधाएं वहां के नागरिकों को प्राप्त हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article