भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT;
महावीर इंटरनेशनल संस्था के स्थापना दिवस पर संस्था द्वारा बीकानेर संभाग के सबसे बड़े में अस्पताल में 100 बेबी किट वितरित किए गए।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष वीर पूर्णचंद राखेचा, वीर महेंद्र जैन, वीर मालेश जैन, वीर राजेंद्र जोशी, वीर बांठिया जी, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका सुमन जैन तथा वीरा प्रभा बांठिया ने नवजात शिशुओं की कुशल क्षेम पूछी।
डॉ अजय कपूर एवं डॉ बेनीवाल ने कार्यक्रम में सहयोग किया और कहा की महावीर इंटरनेशनल संस्था सदैव आम जन के सरोकार में सहयोगी भूमिका का निर्वाहन करती हुई एक अग्रणी संस्था है।
