कम्यूनिकेशन टीम के सदस्यों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कम्यूनिकेशन टीम के सदस्यों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न | New India Times

लोकसभा उप निर्वाचन-2021 अंतर्गत आगामी 30 अक्टूबर को होने वाले निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में कम्युनिकेशन टीम की सदस्यों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के सुचारू आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय के द्वितीय तल स्थित सभाकक्ष में कम्यूनिकेशन सेंटर की स्थापना की गई हैं। कम्यूनिकेशन सेंटर के सुचारू रूप से संचालन हेतु आज कम्यूनिकेशन टीम के सदस्यों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रशिक्षण प्रभारी श्री रोहित सिसोनिया ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने उपस्थित कम्यूनिकेशन टीम के सदस्यों को उनके दायित्वों एवं आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर स्वीप सहायक नोडल अधिकारी श्री सुमन कुमार पिल्लई, लोक सेवा प्रबंधक श्री मनोज शंकपाल सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article