शक्ति की भक्ति में लीन श्रद्धालु | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

शक्ति की भक्ति में लीन श्रद्धालु | New India Times

मेघनगर के अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव (शंकर मंदिर ) दशहरा मैदान वनेश्वर मारूति नंदन हनुमान मंदिर फुट तलाव में शारदीय नवरात्रि के चलते माताजी की आरती में श्रद्धालुओं का दर्शन-पूजन हेतु आवागमन ज़ारी है।
एक वर्ष के अंतराल के बाद गरबा पांडाल रोशन ज़रूर हुए हैं किन्तु कोविड नियम व प्रशासन की शक्ति के साथ अलिराजपुर ज़िले के जोबट उपचुनाव के चलते आयोजक भी सोच-समझ कर ही आयोजन कर रहे है‌‌ सीमित संख्या व कोराना प्रोटोकाल के चलते मध्य प्रदेश के श्रेष्ठ नवरात्रि उत्सव में शुमार फुट तलाव में भी रंगत माहौल के मद्देनजर चल रहै है।

शक्ति की भक्ति में लीन श्रद्धालु | New India Times

पहल दिन माता पूजन घट स्थापना साज सज्जा पर्मिशन तैयारी आदि में व्यतीत हुआ ‌इस बार सिमित ही सही पर गरबों में सिमित समय सिमित श्रोताओं में डांडिया रास देखने को मिल सकेगी ‌शकर मंदिर उत्सव समिति के तत्वावधान में पहले दिन आरती पश्चात बालिकाए थाली सजाती नज़र आई। जिन्हें लक्ष्मीकांत सोनी परिवार ने उपहार भी दिए।

उत्सव समिति के सदस्य आयोजन व्यवस्था व कोराना प्रोटोकाल के निर्देश अनुसार व्यस्था बनाने में जुटे है‌ !

फुट तलाव में भी महंत मुकेश दास जी महराज के संरक्षण में समाजसेवी सुरेश चन्द पूरणमल जैन ( पप्पू भैया ) परिवार द्वारा माताजी की स्थापना व पूजा अर्चना की गई।

पीपल खूंटा, रंभापुर, मदरानी, अगराल, अतरवेलिया, आदी जगहा में पहली नवरात्रि के उत्सव की शुरुआत हुई !

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version