ज्योति नगर वासियों ने दी लोकसभा उपचुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज्योति नगर वासियों ने दी लोकसभा उपचुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी | New India Times

जागरूक और प्रबुद्ध जन नागरिक अपनी मांगों को मनवाने के लिए अहिंसा वादी, गांधीवादी विचारधारा को अपनाते हैं और शांति पूर्वक तरीके से अपनी बात उसी पैटर्न में रखते हैं जिसका कानून ने उन्हें अधिकार दिया है। बुरहानपुर के ज्योति नगर के स्थानीय निवासियों ने सड़क, नाली और पानी के पुराने और लंबित मुद्दे एवं समस्या को लेकर बुधवार को एक विशाल विरोध प्रदर्शन करके प्रशासन को चेतावनी दी और नारा दिया कि अगर उनकी कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं को जिला प्रशासन ने यथा समय हल नहीं किया, उनका समाधान नहीं निकाला तो वह 30 अक्टूबर को होने वाले लोकसभा उपचुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी और मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन पर पदस्थ शकील अहमद सिद्धकी ने बताया कि इस आंदोलन और विरोध प्रदर्शन का एक मात्र उद्देश्य प्रजातांत्रिक ढंग से अपनी बात को प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाना है। शकील अहमद सिद्दीकी के अनुसार क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों के लिए पूर्व में निगमायुक्त बुरहानपुर एवं तत्कालीन महापौर को अवगत कराते हुए यहां की समस्याओं के हल के लिए आग्रह किया गया है, लेकिन उनके द्वारा क्षेत्रवासियों की बातों को नहीं सुने जाने से शांति पूर्वक आंदोलन का यह मार्ग खोजा गया है ताकि जो भी व्यक्ति या अधिकारी ज़िम्मेदार है, वो आगे आये और क्षेत्र की समस्याओं को निराकृत करने में अपना योगदान दें। क्षेत्र वासियों के अनुसार:
रोड नही तो वोट नही
नाली नही तो वोट नही
पानी नही तो वोट नही के जम कर नारे लगाए गए.

ज्योति नगर वासियों ने दी लोकसभा उपचुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी | New India Times

इस विशाल धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से विशाल जैन, सुरेंद्र सुगंधी, शिफा उल्ला हाशमी, इनमुल्ला भाई, रविकांत महाजन, मोहम्मद सुलेमान खान, ज़हीर खान, सुनील सीरिया, प्रवीण सीरिया, शकील मंसूरी, ज़ाहिद खान, आलोक मिश्रा और महिलाओं में दुबे भाभी, पुष्पा महाजन, कल्पना महाजन, इशरत शकील सिद्दीकी, आसिया मंसूरी, रुबीना खान, मौसम बी, माधुरी जाधव, शिक्षाविद् डॉक्टर निकहत अफ़रोज़, जयश्री मेहता सहित बहुत सारी महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षाविद डॉक्टर निकहत अफरोज ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए बताया कि सन् 1990 से यह कॉलोनी बनी है लेकिन यहां के रहवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गंदगी के कारण बहुत सी बीमारियों का अंदेशा सदैव बना रहता है। खराब रोड के कारण स्कूल की बसें कॉलोनी में नहीं आ पाती है। यहां रह वासियों ने जो मांगी है वह जायज है और प्रशासन को ध्यान देकर पूरा करना चाहिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योति नगर कॉलोनी को इसी कॉलोनी में रहने वाले हमीद रस्सीवाला नामी व्यक्ति ने विकसित किया है,जो एक बहुत प्रभावशाली व्यक्ति है। अवैध कॉलोनी होने के कारण नगर निगम का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। शहर में हमीदपुरा अंसार नगर सहित अनेक ऐसी कॉलोनियां हैं, जो अवैध रूप से विकसित होने के कारण वहां के रहवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version