अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
बढते हुए सायबर अपराधों से निपटने के लिए भोपाल पुलिस द्वारा सायबर फ्रॉड हेल्प लाईन की शुरूआत की जा रही है जिसका उद्देश्य भोपाल के निवासियों को तुरंत सायबर फ्रॉड की सूचना देने की सुविधा प्रदान करना है। हेल्पलाइन नंबर 0755-2920664 व्हाट्सएप नंबर 9479990636 – हेल्पलाइन 24X7 कार्यरत रहेगी तथा शिकायत के दौरान कुछ जानकारी शिकायतकर्ता द्वारा फोन पर चाही जाएगी जिससे शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जा सके। शिकायतकर्ता अपना आवेदन dspcrimebho@mp.gov.in पर भेज सकते हैं अथवा व्हाट्सएप नंबर 9479990636 पर लिखित आवेदन की फोटो भेज सकते हैं। लिखित आवेदन अन्य जानकारी के साथ सुविधानुसार सायबर क्राइम ब्रांच मिंटो हॉल के सामने, न्यू पुलिस कंट्रोल रुम तृतीय तल, जहाँगीराबाद में दे सकते हैं।
