त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर के किसानों द्वारा शांतिपूर्ण गांधी वादी तरीके से किसान करीब दस महीनों से तीनों कृषि कानून को रद्द करने के लिये आन्दोलन कर शांति मार्च का किसानों द्वारा आयोजन किया जा रहा था जिस प्रकार केन्द्रीय राज्य गृहमंत्री के सुपुत्र द्वारा वाहन से किसानों को रौंदकर निर्मम हत्या की गई है उसके विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में राहुल गांधी सोनिया गांधी प्रियंका गांधी के नेतृव्य में शांतिपूर्ण कैंडिल मार्च कर आयोजन कर रही हैं वहीं देवरी में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृव्य में घटना में मृत किसानों को श्रद्धान्जली देने के लिये कैडिंल मार्च का आयोजन किया गया जो नगरपालिका पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुये जिसका गांधी मूर्ति बस स्टैंड पर समापन कर कैंडिल रखकर मृत किसान भाईयों की आत्मा की शांति के लिये श्रद्धान्जली अर्पित की गई. इस दौरान विधायक ने कहा कि शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं किसानों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी जी को 50 घण्टे से पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध स्वरुप कैंडल मार्च का आयोजन किया गया है व भाजपा सरकार की बर्बरता पूर्वक नीति की घोर निंदा किया गया. इस दौरान समस्त कांग्रेस पदाधिकारी गण व सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
