अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

पत्रकार कार्यकर्ता संघ के नवागत प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भूपेंद्र पांडेय का आज दिनांक 6 अक्टूबर 2021 को जन्मदिन रहा जिस कारण हर तरफ से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा वहीं उन्होंने ने अपने जन्मदिवस के मौके पर देश व समाज सेवा का संकल्प भी लिया. आपको बता दें भूपेंद्र पांडेय जो कहते (आप जहाँ, हम वहाँ) आप का अपना (PSP & GROUP) यानि पब्लिक सर्विस प्रोजेक्ट संस्थान का स्थापना किया, जनता के हित में कार्य करने और जनता के लिए हर तरह की सुविधा देने का कार्य जारी रखा, जैसे एस पी न्यूज़ लाइव जनता के आवाज उठाने के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं जिन के कई जिलों में चैनल चल रहे हैं. जिन्हें आज पत्रकार कार्यकर्ता संघ के संस्था प्रमुख सुशील त्रिपाठी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत तिवारी जी, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश संजय रैकवार, प्रदेश महासचिव मध्य प्रदेश राजीव त्रिपाठी, प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ एवं जबलपुर भोपाल संभाग प्रभारी अजय शर्मा सभी लोगों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आगे जिस तरीके से कार्य करते आ रहे हैं उस तरीके से कार्य करते आने की अपेक्षाएं जताई जा रही हैं साथ ही उज्जवल भविष्य की कामनाएं भी की गई कि आप जिस प्रकार से पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करते आ रहे हैं इसी प्रकार आप आगे कार्य करते रहें और जो भी बाधा या संकट की घड़ी आएगी इसमें हम सब संगठन के सदस्य पदाधिकारी मिलकर आगे की ओर कदम से कदम मिलाकर बढ़ेंगे.
