अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आज शाम पुराने पुलिस कंट्रोल से मोती मस्जिद तक डोमिनेशन मार्च किया गया।
इस डोमिनेशन मार्च को डीआईजी शहर श्री इरशाद वली द्वारा सम्बोधन उपरांत कंट्रोल रूम से रवाना किया गया। सम्बोधन में पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि मार्च के दौरान अनुशासन बनाये रखें। रास्ते में मोबाइल पर या आमजन से बातचीत बिल्कुल न करें। दुर्गा उत्सव के दौरान बड़ी सजगतापूर्वक व संवेदनशीलता से ड्यूटी करें। ड्यूटी के दौरान आमजन से सभ्य व्यवहार करें। कोई भी अफवाह या घटना की जानकारी होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

डोमिनेशन मार्च का शुभारंभ एएसपी श्री रामस्नेही मिश्रा के नेतृत्व में पुराने पुलिस कंट्रोल रूम से किया गया। phq तिराहा, जिंसी चौकी होते हुए रंभा टॉकीज, नीलम पार्क, काली माता मंदिर होते हुए बुधवारा, इतवारा, चौक बाजार, पीरगेट मोती मस्जिद होकर इकबाल मैदान पर शाम करीब 6 बजे समाप्त किया गया। डोमिनेशन मार्च के आगे एक रुद्र वाहन एवं मार्च के पीछे रुद्र वाहन लगाया गया था।
इस दौरान एएसपी श्री रामस्नेही मिश्रा, सीएसपी श्री अभिनव विश्वकर्मा, आरआई श्री दीपक पाटिल एवं थाना प्रभारीगण व STF, SAF, जिला बल समेत करीब 180 अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया।
