पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद | New India Times

अवैध शराब पकड़ने के लिये पुलिस एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये ग्राम करारिया बिजौरी टपरों पर दबिश देकर लगभग 5400 कि.ग्रा. एवं 540 लीटर महुआ लहान नष्ट किया है। बताया जा रहा है कि बिजौरी टपरों में हाथ भट्टी से निर्मित अबैध शराब एवं महुआ लहान को ड्रम एवं टंकी में भरकर जमीन के अंदर छुपाये हुये थे, महुआ लहान की मात्रा लगभग 5400 कि.ग्रा. को पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा नष्ट की गई एवं 540 लीटर अवैध हाथ भट्टी से बनी महुआ गुड़ शराब भिन्न-भिन्न बिजौरी टपरों से जप्त कर अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत 12 प्रकरण बनाये गये हैं, जप्त की गई कच्ची हाथ भट्टी शराब की कुल कीमत लगभग 648000/- रुपये है।

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका

एसडीओपी बैरसिया श्री के.के. वर्मा, थाना प्रभारी बैरसिया निरी. श्री के.एन. भारद्वाज मय फोर्स के, थाना प्रभारी गुनगा उनि श्री रमेश राय मय फोर्स के, थाना प्रभारी ईंटखेड़ी उनि श्री सुनील चतुर्वेदी मय फोर्स के एवं पुलिस कंट्रोल रूम से 40 आरक्षक तथा आबकारी विभाग के अधिकारी श्री सजेन्द्र मोरी ADEO, ओपी जामौर ADEO, अतुल दुबे ADEO मय 30 जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

By nit

Exit mobile version