चक्रवाती तूफान गुलाब से फसलें बर्बाद, एनसीपी लीडर विलास राजपूत ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर की तत्काल सहायता दिये जाने की मांग | New India Times

नरेंद्र इंगले, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

चक्रवाती तूफान गुलाब से फसलें बर्बाद, एनसीपी लीडर विलास राजपूत ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर की तत्काल सहायता दिये जाने की मांग | New India Times

राज्य में गुलाब चक्रावाती तूफान से हुई भारी बारिश से विदर्भ, मराठवाडा और उत्तर महाराष्ट्र में किसानों की कपास, सोयाबीन, मकई, केला, जवार समेत लगभग सभी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं. सरकार और विपक्ष के नेताओं के दौरों ने केंद्र बनाम राज्य की राजनीती को आरंभ कर दिया है. कल जामनेर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला उपाध्यक्ष विलास राजपूत ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर किसानों को तत्काल हरसंभव सहायता करने की मांग की है. विलास ने प्रशासन की ओर से जारी पंचनामों के कामकाज पर संतोष व्यक्त किया साथ ही इस मांग पर जोर दिया कि पंचनामे जारी रहेंगे लेकिन इस बीच किसानों को फौरी राहत देने की आवश्यकता है. वैसे पार्टी लाइन के अनुसार ब्लाक विंग की ओर से इस मांग को रखा जाना चाहिए था. पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने ब्लाक कार्यकर्ताओं के साथ आकर किसानों की समस्या को सरकार तक पहुचाने का काम किया. मौके पर मोरसिंग नाईक, नाना पाटील, राजेश नाईक, नटवर चव्हाण, डॉ प्रशांत पाटील, जितेश पाटील, माधव चव्हाण, संदीप हिवाले, किशोर खोड़पे समेत अन्य मान्यवर उपस्थित रहे. वहीं सरपंच परिषद ब्लाक इकाई की ओर से युवराज पाटील, श्रीकांत पाटील, वी पी पाटील, बालू चव्हाण व अन्य किसानों ने फसल बीमा के क्लेम के 100 फीसद भुगतान की मांग को प्रमुखता से रखा है.

By nit

Exit mobile version