आत्म-निर्भर भारत अभियान में स्वदेशी नस्ल के श्वान किये जा रहे हैं प्रशिक्षित, गृह मंत्री डाॅ नरोत्तम मिश्रा ने प्रशिक्षण शाला का किया औचक निरीक्षण | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

आत्म-निर्भर भारत अभियान में स्वदेशी नस्ल के श्वान किये जा रहे हैं प्रशिक्षित, गृह मंत्री डाॅ नरोत्तम मिश्रा ने प्रशिक्षण शाला का किया औचक निरीक्षण | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय पशु कल्याण दिवस के अवसर पर गृह मंत्री डाॅ नरोत्तम मिश्रा ने राज्य श्वान पुलिस प्रशिक्षण शाला (डॉग स्क्वाड) का आकस्मिक भ्रमण कर प्रशिक्षण की जानकारी ली। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आत्म-निर्भर भारत अभियान में प्रदेश में 6 स्वदेशी नस्ल के श्वान प्रशिक्षित किये जा रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम में भी इसका जिक्र किया।

डॉ. मिश्रा ने भ्रमण के दौरान डॉग स्क्वाड ट्रेनिंग स्कूल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में किसी प्रकार की कमी न रखी जाये। प्रशिक्षण के लिये सभी आवश्यक बेहतर संसाधनों को उत्कृष्ट बनाया जायेगा। डीएसपी राज्य श्वान प्रशिक्षण शाला सुश्री अनीता प्रभा शर्मा ने बताया कि वर्तमान में सुधील हाउण्ड, रामपुर हाउण्ड राजापलायम, कन्नी, कोम्बोई एवं चिप्पीपराई जैसी 6 स्वदेशी नस्लों के श्वान प्रथम बार प्रशिक्षित किये जा रहे हैं। भोपाल में प्रशिक्षित श्वान नारकोटिक्स और व्हीआईपी सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

सेनानी 23वीं वाहिनी श्री मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने बताया कि प्रदेश में डॉग स्क्वाड ट्रेनिंग सेंटर वर्ष 1959 से निरंतर कार्य कर रहा है। प्रशिक्षण शाला से प्रशिक्षित श्वान ऑल इण्डिया पुलिस ड्यूटी मीट में 12 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक जीत चुके हैं। भोपाल में समय-समय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जाते रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article