लखीमपुर जा रहीं प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से नाराज़ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में राजभवन का घेराव कर सौंपा ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

लखीमपुर जा रहीं प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से नाराज़ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में राजभवन का घेराव कर सौंपा ज्ञापन | New India Times

लखीमपुर जा रहीं प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी एवं केन्द्रीय मंत्री के बेटे द्वारा किसानों पर वाहन चढ़ा कर निर्मम हत्या के विरोध में राजधानी भोपाल के विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता नीलम पार्क में इकट्ठा होकर राज भवन का घेराव के लिए निकले लेकिन लिली टाॅकीज़ के सामने बैरिकेट लगाकर
पुलिस बल ने प्रदर्शनकारीयों को रोक दिया। तो यहीं पर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ने लखीमपुर घटना की सी.बी.आई. जांच की मांग करते हुऐ कहा कि सरकार
दोषीयों पर कड़ी कार्यवाही कर दोषी मंत्री का इस्तीफा ले।विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि देश का अन्नदाता इनकी दमनकारी नीतियों से डरेगा और झुकेगा नहीं । उन्हों ने कहा कि प्रियंका गाॅधी जी लगातार मोदी योगी सरकार के विरूद्ध हाथरस से लेकर लखीमपुर तक की घटनाओं पर योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन करती रही हैं उनसे घबराकर योगी सरकार इस प्रकार की कार्यवाही कर रही है। लखीमपुर की घटना को दबाने के लिए विपक्ष के नेताओं को लखीमपुर नहीं जाने देना यह एक सोची समझी साजिश है।

विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि लखीमपुर में मृतक किसानों के परिजनों से मिलने जा रहीं प्रियंका गाॅधी जी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया योगी सरकार द्वारा प्रियंका जी को गिरफ्तार करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मोदी और योगी सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। तीन कृषि कानून बिल के खिलाफ 11 महीनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं अभी तक 600 किसानों की मृत्यु हो गई लेकिन मोदी सरकार किसानों की बात नहीं मान रही और आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठी, गोली के साथ ही गाड़ी से कुचल कर इनकी आवाज को बंद करना चाह रही है।

By nit

Exit mobile version