जामनेर पुलिस ने की शराब भट्टियो पर कार्रवाई, 3 लाख का माल ज़ब्त | New India Times

नरेन्द्र इंगले जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जामनेर पुलिस ने की शराब भट्टियो पर कार्रवाई, 3 लाख का माल ज़ब्त | New India Times

जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश से जामनेर पुलिस ने तहसील के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर करीब 3 हजार लीटर तक की केमिकल शराब और कुछ महंगी चीजों को बरामद किया है जिनकी कुल कीमत 3 लाख रुपये तक आंकी जा रही है. थाना प्रभारी किरण शिंदे के नेतृत्व में संजय पाटील, रमेश कुमावत, सुनील राठोड़, रामदास कुंभार, तुषार पाटील, निलेश घुगे इन पुलिस कर्मियों ने इस दबीश को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक जितेंद्र कोली, प्रकाश कोली तालेगांव, आत्माराम पवार, सुनील सोनावणे, अर्जुन जाधव, उमाकांत वराडे गाड़ेगांव इन आरोपियो से कुल मिलाकर करीब 3 हजार लीटर तक की भट्टी पर बनने वाली केमिकल शराब के साथ इस शराब को धोने के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली कुछ बाइक्स इस प्रकार कुल 3 लाख रुपये तक का माल बरामद किया गया है. प्रेस रिलीज मे पुलिस ने यह दावा भी किया है कि बीते 12 सालो मे अवैध शराब के ख़िलाफ़ कि गई ये सबसे बड़ी कार्रवाई है . थाना प्रभारी शिंदे को पदभार ग्रहण किए कुछ एखाद महीना हुआ है जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियो के आदेश से अवैध शराब भट्टियो पर की गई यह पहली कार्रवाई है . इसी सप्ताह पुलिस ने आपूर्ती विभाग की मदत से निषेधित बायोडीजल के अवैध भंडारण का पर्दाफाश किया था . इस मामले मे जो आरोपी नामज़द किए गए वो चिल्लर विक्रेता है थोक माल बेचने वाला कोई और है. नए दरोगा के चार्ज संभालने के बाद पुलिस एक्शन मोड़ मे है जिसे कानून व्यवस्था के लिए होना जरूरी भी है. तहसील में सबसे अधिक अवैध धंधे पहुर थाने के कार्यक्षेत्र मे चलाए जा रहे है बेहतर होगा कि पहुर और जामनेर थाना मिलकर संयुक्त कार्रवाई करे . ग्रामीण इलाको मे अवैध व्यवसाय बरसो से अपनी जड़ें जमाए बैठे है. इन्ही धंधो की धूप छाव में दर्जनों झोलाछाप लोग अलग अलग संस्थानों के तमगे पहचान पत्र की आड़ में पैसा उगाही करते है. ऐसे खानाबदोशों पर नकेल कसने की मांग काफी पुरानी है जिसपर पुलिस प्रशासन द्वारा ध्यान दिया जाना चाहिए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article