ग्वालियर के छात्रों को जीवन में प्रैक्टिकल होना पड़ेगा: आशीष वैश्य | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के छात्रों को जीवन में प्रैक्टिकल होना पड़ेगा: आशीष वैश्य | New India Times

गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि वक्ता के रूप में कन्फडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के चेयरमैन आशीष वैश्य ने युवाओं से बात करते हुए उनके कैरियर एवं स्किल्स के बारे में मार्गदर्शन दिया। अतिथि वक्ता श्री वैश्य ने बताया कि ग्वालियर में बहुत सारा टैलेंट है लेकिन उसे ढूंढकर आगे लाने की हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज युवा हर क्षेत्र में विकास कर रहा है एवं ग्वालियर का नाम देश-विदेश में रोशन कर रहा है।

ग्वालियर के छात्रों को जीवन में प्रैक्टिकल होना पड़ेगा: आशीष वैश्य | New India Times

हमारी शिक्षा नीति से हम सब वाकिफ हैं लेकिन हमें अपनी रुचि और पसन्दीदा क्षेत्र को प्राथमिकता बना कर कैरियर का चयन करना चाहिए। कॉलेजों के लिए छात्र सिर्फ ग्राहक बनकर रह गये हैं इसलिए युवाओं को अपनी जिम्मेदारी खुद उठानी पड़ेगी. गुरूकुल का ये प्रयास निश्चित ही शहर में नई पहल है और इसके परिणाम युवाओं के हित में जल्द ही दिखने लगेंगे। संचालन शिवम सिसोदिया तथा आभार गुरूकुल के संस्थापक व अध्यक्ष आकाश बरुआ, सहसंस्थापक अविनाश जैन व हिमांशु अग्रवाल ने किया. इस अवसर पर गुरूकुल के सदस्य सहित अन्य युवा श्रोता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version