मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हिया बीमारी के इस दौर में कच्ची नाली जिसमें कई दिनों से सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी नजर आ रहा है जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों को न्योता देना जैसा है. बीमारियों के दौर में जिम्मेदारों की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ सकती है.

ग्राम पंचायत का मोहल्ला वार्ड क्रमांक 8 हनुमान मंदिर के बाजू में कच्ची नाली में मच्छर भिन्न-भिन्न आ रहे हैं जिसके कारण डेंगू, मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. यहाँ कई वर्षों से विकास नहीं हुआ और ना ही आगे बन पाई नाली जिसके कारण गंदा पानी बड़ी पुलिया में जाकर रुका हुआ है. आखिर बीमारी के इस दौर में जिम्मेदार क्यों ध्यान नहीं देते? इसका खमियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ सकता है. जिम्मेदारों को तत्काल ध्यान देकर निराकरण करना चाहिए जिससे लोगों को राहत मिल सके।
