मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय स्वच्छ भारत समिति की बैठक जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम जिला युवा अधिकारी धिरंजन कुमार द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए आगामी माह अक्टूबर में 1-31 तक संबंधित विभागों के साथ समावन्यिक रूप से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम आयोजन अंतर्गत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामसेवक द्विवेदी ने समस्त तहसीलों के इंटर व डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छता अभियान के साथ नशा मुक्त भारत अभियान एवं स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के आयोजन हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिया। उक्त बैठक उपरांत जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी द्वारा सक्रिय नेहरू युवा मंडल जरियनपुर, महिला मंडल जलालाबाद व मदनापुर को खेल किट वितरण की साथ ही स्वच्छ भारत कार्यक्रम अंतर्गत जन शिक्षण संस्थान व विनोबा भावे सेवा आश्रम को कूड़ादान वितरित किया। बैठक अंतर्गत जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना श्रीमती शबाना साजिद, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रानू एवं प्रांजल साही, लेखाकार सोनम सचान, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे विनय कुमार सक्सेना, आर पी सिंह, वन विभाग, सर्वेश वर्मा व समस्त विकास क्षेत्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आदि उपस्थित रहे।
