मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद मुख्यालय से 20 कि.मी दूर खमरा कला के ढाला पठार में आज गरज और चमक के साथ वर्षा हुई जिसमें आसमानी बिजली गिरने से गांव के एक युवक पर वज्रपात हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खमराकला अंतर्गत में ढाला पठार में आकाशीय बिजली गिरी. यहाँ प्रकाश पिता सुखदेव आम्रवंशी (24) मवेशी चराने गया था जो बारिश से बचने के लिए महुआ वृक्ष के नीचे खड़ा हुआ था कि अचानक आसमानी बिजली गिरी और युवक को चपेट में ले लिया। संजीवनी 108 की मदद से घायल को बिना देरी किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
