शीतल चौहान का शकुंतला महाविद्यालय व पटेल पब्लिक स्कूल परिवार ने किया सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

शीतल चौहान का शकुंतला महाविद्यालय व पटेल पब्लिक स्कूल परिवार ने किया सम्मान | New India Times

पंछी बचाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर, मिसेज इंडिया श्रीमती शीतल चौहान का शकुंतला महाविद्यालय व पटेल पब्लिक स्कूल परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

पटेल पब्लिक स्कूल व शकुंतला कॉलेज के छात्रों से मिलकर श्रीमती चौहान अभिभूत हुईं, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यहां आकर मुझे बहुत गर्व की अनुभूति हो रही है.

शीतल चौहान का शकुंतला महाविद्यालय व पटेल पब्लिक स्कूल परिवार ने किया सम्मान | New India Times

श्रीमती चौहान का स्वागत करते हुए संस्था संचालक राहुल मुथा ने संस्था की गतिविधियों से अवगत करवाया वहीं उनके विद्यालय पर प्रथम आगमन के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में पंछी बचाओ अभियान समिति के जिलाध्यक्ष समकीत तालेरा व भारतीय प्रेस आयोग मध्यप्रदेश प्रभारी पवन नाहर, संस्था से श्रीमती सुमन भट्ट, श्रीमती सोनिया झाला, रीना नायक, भव्या सोनी, जयंत व्यास, रुकमा मेहते व समस्त स्टाफ तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version