अदालत ने एसपी को किया तलब, भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख 4 अक्तूबर तक बढ़ाई गई | New India Times

साबिर खान, उन्नाव/लखनऊ (यूपी), NIT:

अदालत ने एसपी को किया तलब, भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख 4 अक्तूबर तक बढ़ाई गई | New India Times

सदर कोतवाली थाने में भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर पर आईपीसी 153 और आईटी एक्ट में दर्ज मामले में उन्नाव जिला सत्र न्यायालय ने सुनवाई की तारीख 4 अक्तूबर तक बढ़ा दी है।

इससे पहले भी तत्काल सुनवाई की तारीख कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है। पिछली सुनवाई में जिला सत्र न्यायाधीश हरवीर सिंह छुट्टी पर भेज दिए गए थे। मंगलवार को मामले में हरवीर सिंह की अदालत में ही सुनवाई हुई।

मामले पर सरकार ने इस बार भी अपना जवाब दाखिल नहीं किया। लिहाजा सरकार को आईटी एक्ट पर 4 अक्तूबर को जवाब देने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्नाव के पुलिस कप्तान अविनाश पांडेय को जिला अदालत में तलब किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version