बुरहानपुर और भोपाल के यूनानी चिकित्सकों को मिला आयुष रत्न सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर और भोपाल के यूनानी चिकित्सकों को मिला आयुष रत्न सम्मान | New India Times

हाल ही में महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन के तत्वधान में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में बुरहानपुर के सैफिया हमीदिया युनानी तिब्बिया कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर फ़रीद क़ाज़ी और भोपाल के डाॅक्टर यूसुफ खलील हुसैनी को एक भव्य समारोह में देश भर से आए सैकड़ों चिकित्सकों की गरिमा में उपस्थिति में आयुष रत्न अवार्ड 2021 से नवाज़ कर सम्मानित किया गया। डॉ. इमरान खान ने बताया कि हमारे लिए प्रसन्नता का विषय यह है कि मध्य प्रदेश के एक नहीं दो यूनानी चिकित्सकों को आयुष रत्न सम्मान से नवाजा गया है। प्रोफेसर डॉ. फरीद काज़ी को उनके द्वारा विगत 17 सालों से यूनानी कॉलेज में सेवाएं देने के साथ साथ प्रदेश के अनेक प्रदेश स्तरीय और राष्ट्र स्तरीय संगठनों के माध्यम से यूनानी पैथी के उद्धार के लिये किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया है। वहीं भोपाल से यूनानी मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूसुफ खलील हुसैनी को भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद में सदस्य रहते हुए यूनानी महाविद्यालयों और यूनानी पैथी के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्योँ के लिए सम्मानित किया गया है। डॉ. यूसुफ खलील और डॉ. फरीद काज़ी को सम्मानित किये जाने पर प्रदेश के सभी यूनानी चिकित्सकों में हर्ष व्याप्त है। इस सम्मान पर पूर्व विधायक हमीद काज़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अकील औलिया, प्रोफ़ेसर डॉ. तनवीर जिनवाला, प्रोफ़ेसर डॉ. मुमताज़ अरशद, डॉ. एस. एम. सादिक, डॉ. जावेद खान, डॉ. नईम शेख, डॉ. जुनैद अंसारी, प्रोफ़ेसर डाक्टर मेहमूद ख़ान सहित सभी डॉक्टर्स ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। औरंगाबाद के सम्मान समारोह मे डॉ. फरीद काज़ी के साथ युनानी तिब्बिया कॉलेज बुरहानपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ. अल्ताफ जावेद, प्रोफ़ेसर डॉ. एस. जौहर, डॉ. इमरान खान और डॉ. अमीन बागवान भी शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version