गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को पूरा समर्थन देने का मुस्लिम संगठन ने किया ऐलान | New India Times

Edited by Sandeep Shukla; लखनऊ, NIT; ​गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को पूरा समर्थन देने का मुस्लिम संगठन ने किया ऐलान | New India Timesमुसलमानों के एक संगठन ने देश में गोवध पर पाबंदी लगाने तथा गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने के प्रस्ताव को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ फोरम फॉर मुस्लिम स्टडीज एण्ड एनालिसिस (एफएमएसए) ने कथित गोरक्षकों द्वारा गोरक्षा के नाम पर लोगों की पीट-पीटकर हत्या किये जाने के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निंदात्मक बयान का आज स्वागत किया और इस संबंध में एक प्रस्ताव प्रस्ताव पारित किया है।​गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को पूरा समर्थन देने का मुस्लिम संगठन ने किया ऐलान | New India Timesएफएमएसए के निदेशक जासिम मोहम्मद ने मीडिया को बताया कि प्रस्ताव में कहा गया है कि केन्द्र सरकार यदि पूरे देश में गोहत्या पर पाबन्दी लगाने और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का प्रस्ताव रखेगी तो उनका संगठन इसका पूर्ण समर्थन करेगा। जासिम मोहम्मद ने कहा कि गोरक्षा के नाम पर देश के विभिन्न हिस्सों में भीड़ द्वारा लोगों की पीट-पीटकर हत्या की लगातार हो रही वारदातों से जीने के अधिकार और आबादी के एक बड़े हिस्से के रोजी-रोटी कमाने के अधिकार को गम्भीर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि देश का हर मुसलमान गाय की रक्षा करने के लिये तत्पर है, क्योंकि उससे बहुसंख्यक समाज की भावनाएं जुड़ी हैं। मगर भैंस और उस वंश के मवेशियों के मांस का कारोबार करने वाले मुसलमानों से मारपीट किये जाने से देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है। प्रधानमंत्री को इसे रोकने के लिये सख्त कदम उठाने चाहिये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version