वृद्ध महिला से बलात्कार में विफल होने पर गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

वृद्ध महिला से बलात्कार में विफल होने पर गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

सोमवार को निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में 50 वर्षीय महिला का शव खेत में पड़ा मिला था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय महिला अपने खेतों में घास काटने के लिए गई थी, वहीं गांव का ही एक युवक मेवाराम अपने खेतों में काम कर रहा था, महिला को अकेला देखकर युवक मेवाराम बलात्कार के इरादे से महिला के पास गया महिला को पकड़ लिया जब महिला ने चिल्लाने की कोशिश की तो युवक ने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी.

दिलीप कुमार सिंह कार्यभार थाना अध्यक्ष निगोही ने पुलिस टीम द्वारा 29 सितंबर को आरोपी मेवाराम को कौमुआ पुल के पास से गिरफ्तार किया उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से करीब 60 मीटर दूरी पर धान के खेत से मृतका का कपड़ा जिसमें घास बंधी थी उस को फेंक दिया गया था व पुलिस ने बरामद कर भेजा जेल।

संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि निगोही थाना क्षेत्र के गांव में खेत में 50 वर्षीय महिला का शव मिला था महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म में विफल होने पर महिला की हत्या की गई आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की गई है गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर मृत महिला के जिस कपड़े में घास बंधी थी वह भी बरामद कर लिया गया है आरोपी की उम्र भी लगभग 50 वर्षीय है नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version