भोपाल के हुज़ूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर राजपूत समाज में फैला आक्रोश, कार्यवाही की मांग को लेकर राजपूत समाज द्वारा सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के हुज़ूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर राजपूत समाज में फैला आक्रोश, कार्यवाही की मांग को लेकर राजपूत समाज द्वारा सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हुज़ूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक कार्यक्रम में जोधाबाई को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी जिससे राजपूत समाज आक्रोशित हो गऐ। इसी बात को लेकर कल हिन्दू राजपूत समाज ने खजुरी सड़क थाने में नारेबाजी करते हुए विधयाक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राहुल मण्डलोई ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से रामेश्वर शर्मा ने हिन्दू राजपूत समाज का अपमान किया है वह माफी योग्य नहीं है। राजपूत समाज की भावनायें आहत हुई हैं, हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि रामेश्वर शर्मा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए साथ ही साथ हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से भी मांग करते हैं कि रामेश्वर शर्मा को पार्टी से निष्कासित किया जाए। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राहुल मण्डलोई, चाँद सिंह, राजपूत राजेश, राजपूत दशरथ, राजपूत सुरेश पटेल, अनिल पटेल, राहुल राजपूत, सोहन मेवाड़ा, विनोद राजपूत, विनय मालवीय, जय राठौड़, अंकित नागर, अजय राजपूत, अजय पटेल, नानू राजपूत, राम बाबू चौकसे आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version