नशे के विरुद्ध क्लब द्वारा किया गया बोर्ड का उद्घाटन | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

नशे के विरुद्ध क्लब द्वारा किया गया बोर्ड का उद्घाटन | New India Times

भुसावल शहर के रेलवे स्टेशन के दक्षिण भाग में नशे के कारण होने वाले दुष्परिणामों को इनर व्हील क्लब ऑफ भुसावल द्वारा बोर्ड पर दर्शाया गया है. इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अश्विनी गुजराती ने कहा की हम सभी जानते हैं की नशा मानवता और राष्ट्र के लिए कितना घातक है. इनर व्हील क्लब ऑफ भुसावल द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु भुसावल रेलवे स्टेशन परिसर में एक दीवार को पेंट करवाकर उसपर स्लोगन और नशे के विरुद्ध साइंस बनवाए गए हैं. जिसमे नशे के कारण होने वाले दुष्परिणामों को दर्शाया गया है. इस बोर्ड से रेलवे स्टेशन पर आने और जाने वाले यात्री उसे देखकर और पढ़कर जागृत होंगे और नशे के विरुद्ध समाज में जागरूकता पैदा होगी. सोमवार को इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अश्विनी गुजराती के द्वारा इस दीवार का रिबन कटकर उद्धघाटन करवाया गया. उपक्रम के दौरान प्रेसिडेंट वंदिता पारे, सेक्रेटरी अलका भटकर, पीएपी रश्मि शर्मा, शीतल भराड़े, रुचिका शर्मा, प्राची राने, कमल सचदेव, रजनी सावकारे, नूतन फालक, सुनंदा भरूले, मनीषा काबरा, मनीषा तायडे, शशि लाहोटी, स्वाति देव, सविता शुक्ला, राजश्री कात्यानी, आशा पाटिल इत्यादि उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version