'भगवान का रुप होते हैं डाॅक्टर' इस कहवात को सार्थक किया है जीवन ज्योति हॉस्पीटल के डॉक्टर जय पाटीदार ने, सर्पदंश के बाद सोहन का इलाज कर बचाई जान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

'भगवान का रुप होते हैं डाॅक्टर' इस कहवात को सार्थक किया है जीवन ज्योति हॉस्पीटल के डॉक्टर जय पाटीदार ने, सर्पदंश के बाद सोहन का इलाज कर बचाई जान | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला विकास खंड के ग्राम वाला खोरी के सोहन को जहरीले सर्प ने काट लिया था. सोहन को दिनांक 17 सितंबर को गंभीर अवस्था में मेघनगर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल में दोपहर 1:30 बजे के करीब लाया गया और हॉस्पिटल में उसे तुरंत वेंटीलेटर पर रखते हुए इलाज शुरू किया गया.
मरीज का लगातार 4 दिनों तक वेंटिलेटर पर ही इलाज किया गया, पांचवे दिन मरीज का वेंटीलेटर सपोर्ट हटाया गया फिर 1 दिन के लिए मरीज को नाक की नली से ऑक्सीजन दिया गया. इलाज के बाद उसके स्वस्थ मे सुधार होने लगा फिर मरीज का ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा दिया गया.

'भगवान का रुप होते हैं डाॅक्टर' इस कहवात को सार्थक किया है जीवन ज्योति हॉस्पीटल के डॉक्टर जय पाटीदार ने, सर्पदंश के बाद सोहन का इलाज कर बचाई जान | New India Times

मरीज गंभीर स्थिति में था वो ठीक से खड़ा भी नहीं हो सकता था, उसे इलाज के दौरान कसरत करवाते हुए
खाना खिलाना शुरू किया जिसके बाद उसमे शक्ति आने लगी फिर अपने आप खड़े होने के साथ पुरी तरहा स्वस्थ होकर अपने घर के लिए रवाना हुआ.

परिजनों ने सोहन के स्वस्थ होने पर मेघनगर जीवन ज्योति हॉस्पीटल के स्टाफ व डाॅक्टर को धन्यवाद देकर शुक्रिया अदा किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version