मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एक पुरानी कहावत है 100 दिन चोर के 1 दिन शाह का होता है, अपराधी कितना भी शातिर क्यों ना हो कहीं ना कहीं कोई चूक कर ही जाता है.
जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के कस्बा थाना कलान क्षेत्र की यहां पर 10 लोगों ने मिलकर 16 लाख रुपए के सरकारी धन को फर्जी तरीके से निकालकर हड़प कर लिया. जिला पंचायत अधिकारी की तरफ से श्रीमती रुचि वर्मा, अरुण कुमार निगम (निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी), धनराज पटेल, देवी लाल मौर्या, केशरी नन्दन (कंप्यूटर ऑपरेटर विकासखंड कलान), पंकज गुप्ता निवासी ग्राम पंचायत कलान कस्बा थाना शाहजहांपुर, संजीव कुमार निवासी परौर रोड कस्बा व थाना कलान शाहजहांपुर, राहुल वर्मा निवासी थाना रोड कस्बा व थाना कलान जिला शाहजहांपुर, गुड्डू निवासी ग्राम व पोस्ट बहारिया थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर, पीयूष गुप्ता निवासी पंचायत कलान कस्बा व थाना कलान जिला शाहजहांपुर सहित
10 लोगों पर थाना कलान में एफआईआर दर्ज कराई गई है. 1577963 रुपए का सरकारी धन फर्जी तरीके से निकालने के आरोप में धर्मेंद्र कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना कलान के नेतृत्व में उ0 नि0 यादवेंद्र सिंह पुलिस टीम द्वारा 24 सितंबर की सुबह को देवीलाल मौर्या निवासी ग्राम गोरखपुर पोस्ट निगोही थाना मढियायु जिला जौनपुर हाल पता मजिस्टिक टाकीज बालाजी स्वीट की गली वी मार्ट के पीछे ऑफिस D,P,R,O दूसरा व्यक्ति केशरीनन्दन नि0 ग्राम मिर्ज़ापुर पोस्ट बेहजम तहसील मितौली थाना नीमगांव जिला लखीमपुर खीरी हाल पता ब्लॉक कलान कौम्पस जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया गया है।
संजीव कुमार बाजपेयी ने बताया कि जिला पंचायत अधिकारी की तहरीर पर थाना कलान में 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. कलान पहले ग्राम पंचायत बाद में नगर पंचायत हो गई इसकी कुछ अवशेष धनराशि पड़ी थी उस धनराशि को फर्जी तरीके से निकाल लिया गया. इस मामले में दो लोगों को कलान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.
