गृह मंत्री डॉ नोरोत्तम मिश्रा का अनोखा अंदाज़, बुलट से किया दतिया भ्रमण | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

गृह मंत्री डॉ नोरोत्तम मिश्रा का अनोखा अंदाज़, बुलट से किया दतिया भ्रमण | New India Times

गृहमंत्री डाॅ नराेत्तम मिश्रा दतिया में कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए। यहां गृहमंत्री बुलट पर हेल्मेट लगाए घूमते दिखाई दिए। इस दाैरान उनके समर्थक भी अपनी बाइकाें से उनके साथ चल रहे थे। वहीं जब गृहमंत्री शहर में बुलट पर घूमते दिखे ताे लाेग भी अपनी दुकानाें एवं घराें से बाहर देखने के लिए निकल आए। इस दाैरान उन्हाेंने पीतांबरा पीठ पहुंचकर माता के दर्शन किए साथ ही आसपास के लाेगाें से चर्चा भी की। लाेगाें ने अपनी समस्याओं से भी गृहमंत्री काे अवगत कराया, जिसके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियाें काे दिए।
शनिवार को दतिया आए प्रदेश के गृह मंत्री डाॅ नरोत्तम मिश्रा भी इस आकर्षण से खुद को नहीं रोक पाए। गृहमंत्री मां पीतांबरा के दर्शन करने के लिए बुलट पर सवार होकर अपने निवास से निकल पड़े। गृहमंत्री को बुलट पर सवारी करते देख शहरवासी भी कौतूहल से घिर गए। गृहमंत्री जब सिविल लाइन से होते हुए मां पीतांबरा पीठ तक सड़क पर बुलट की सवारी करते हुए निकले तो दुकानदार भी दुकानों के बाहर खड़े होकर इस दृश्य को देखने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने ताली बजाकर गृहमंत्री का अभिवादन किया। इस सबसे बेखबर डाॅ. नरोत्तम मिश्रा बुलट की सवारी में पूरी तरह मग्न दिखाई दिए। इधर चर्चा है कि शहर की सड़कों की हालत जानने के लिए गृहमंत्री ने यह कदम उठाया, ताकि वह खुद शहर की सड़कों का जायजा ले सकें। फिलहाल कुछ भी हो लेकिन गृहमंत्री के बुलट की सवारी को लेकर शहर भर में खूब चर्चा हो रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article