अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक आरिफ मसूद ने आज स्वच्छता अभियान की शुरुआत अपने विधानसभा क्षेत्र से करते हुऐ नगर निगम पर लार्वा नष्ट करने के काम में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विधायक आरिफ मसूद का कहना है कि भोपाल नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है जिस कारण डेंगू के मच्छरों की भरमार पूरे शहर में हो रही है. नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है, जगह-जगह कचरे के ढेर लग रहे हैं, नाले नालियां गंदगी से भर रही हैं, मल मूत्र बह कर सड़कों पर आ रहा है जिस कारण भोपाल शहर में डेंगू एवं मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

ऐसे में मेरे द्वारा एक सप्ताह का मध्य विधानसभा के सभी वार्डाें में सफाई अभियान चलाने की शुरूआत की गई है। आज हमारे द्वारा विधान सभा के कई क्षेत्रों में शाहपुरा गांव, पटेल आटा चक्की, छावनी मंदिर, ऊपर वाली मल्टी वार्ड 49 नीचे वाली मल्टी से वाल्मीकी शेड तक वार्ड 50 छोटा ईश्वर नगर वार्ड 51 शाहपुरा ए-सेक्टर कम्युनिटी हाॅल में कीट नाशक दवाई का छिड़काव एवं झाड़ू लगाकर की गई। कल दिनांक 26 सितम्बर को अभियान की शुरूआत वार्ड क्र.45, 49 एवं 51 में ग्रीन सिटी, ऑरामाॅल से सुबह 11ः00 बजे की जाएगी। इस मौके पर क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।
