मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छिंदवाड़ा के महाप्रबंधक कृष्ण कुमार सोनी ने आज जिले के नगर दमुआ स्थित बैंक शाखा दमुआ का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा कार्यालयीन समय में बैंक शाखा बंद पाये जाने पर शाखा के प्रभारी, शाखा प्रबंधक सहित जिम्मेदार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। संबंधित कर्मचारियों द्वारा समय सीमा में संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर उनके विरूध्द बैंक के सेवा नियमों के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। उल्लेखनीय है कि बैंक महाप्रबंधक द्वारा अपनी बैंक शाखाओं और समितियों के प्रभारियों को निरंतर अपने मुख्यालय में रहकर ऋण वितरण वसूली और कृषि से संबध्द गतिविधियों के अंतर्गत विकासात्मक कार्य के लिये निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश दिये गये हैं।
