त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर बिहार के मधुवनी के विस्फी विधानसभा के भाजपा विधायक हरीभूषण ठाकुर द्वारा भगवान विश्वकर्मा का अपमान किया गया है. शुक्रवार को विश्वकर्मा समाज द्वारा जुलूस निकालकर विधायक पर मामला दर्ज करने की मांग की गई। जुलूस में बिहार विधानसभा में भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. प्रदर्शन के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों ने तहसीलदार सुश्री विनिता जैन को ज्ञापन सौंपकर विधायक हरिभूषण ठाकुर पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिहार के भाजपा विधायक द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर प्रधानमंत्री का सिर जोड़ दिया था। जिससे देशभर में विश्वकर्मा समाज में आक्रोश है। देवता का अपमान करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना दंडनीय अपराध है। ज्ञापन में विश्वकर्मा समाज ने मांग की है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधायक हरिभूषण ठाकुर पर करवाई नहीं करते तो देश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में हारकिशुन विश्वकर्मा, सुन्दर विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, ओमकार, महेन्द, संतोष, प्रमोद, उमेश, सत्यजीत, क्रंष्णा, धनीराम, कमलेश, शिवचरण, रवि, जीतू सहित सैकड़ों समाज के लोग उपस्थित रहे.
