पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

ड़ेंगू एवं मलेरिया के प्रकोप की संभावना को देखते हुए विकासखंड तिरला अन्तर्गत विभिन्न वार्ड क्षेत्रों एवं ग्रामों में लार्वा सर्वे, फीवर सर्वे एवं फॉगिग का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
वर्तमान तक कुल 8 ग्राम (आहू, खरसोड़ा, चिखलिया खरमपुर बोरदा ,चिलुर, नाननखेड़ा, तिरला) में लार्वा सर्वे आशाओं के माध्यम से करवाया जा चुका है साथ ही 04 क्षेत्रों में फॉगिग का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। 12 संभावित मरीजों का मलेरिया रेपिड टेस्ट किया गया जिसमें से सभी नेगेटिव पाए गए।
दिनांक 24.09.2021 को तिरला के विभिन्न वार्डों में फॉगिग का कार्य किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ अशोक कुमार पटेल ने बताया की ग्राम तिरला में डेंगू रोकथाम हेतु लार्वा सर्वे व फोगिंग (धुआं) मशीन द्वारा किया जा रहा है व सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि सब अपने अपने घर में सात दिन से अधिक एकत्रित पानी को बहाएं व घर के आसपास की गंदगी साफ करें व पानी जमा न होने दें।
फीवर सर्वे एवं फॉगिग का कार्य श्री आशीष शर्मा, श्री नवल सिंह जमरा, श्री तुलसी राम पाटीदार, क्षेत्रीय आशा सहयोगी एवं आशा द्वारा किया जा रहा है।
