मप्र के कर्मचारियों को दीवाली पर मिलेगी बढ़े हुये महंगाई भत्ते की सौगात, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिये संकेत | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर/भोपाल (मप्र), NIT:

मप्र के कर्मचारियों को दीवाली पर मिलेगी बढ़े हुये महंगाई भत्ते की सौगात, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिये संकेत | New India Times

शिवराज सरकार अधिकारियों-कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा देगी। इसके लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाएगी। वित्त विभाग इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज चुका है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लेंगे। राज्य सरकार के प्रवक्ता गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को इसके संकेत देते हुए कहा कि कर्मचारी हितैषी सरकार है। कर्मचारी थोड़ी प्रतीक्षा करें। जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ दस लाख से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा।

प्रदेश में कर्मचारियों को अभी 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत कर दिया है। कई राज्यों ने बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लागू कर दिया है। प्रदेश में भी इसकी तैयारी काफी समय से चल रही है पर कोरोना संकट की वजह से प्रभावित अर्थव्यवस्था को देखते हुए अब तक निर्णय नहीं लिया गया है जबकि कर्मचारी संगठन काफी समय से महंगाई भत्ते में वृद्धि करने की मांग को लेकर आंदोलन भी कर चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version