अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल की नवनियुक्त रजिस्ट्रार सुनिता शिजू को हटाने की मांग को लेकर एनएसयूआई मेडिकल विंग ने मोर्चा खोलते हुऐ चिकित्सा शिक्षा आयुक्त निशांत वरवडे़ को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की है। एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार का आरोप है कि मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में अयोग्य और भ्रष्ट नर्सिंग स्टाफ सुनिता शिजू को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया जो कि मध्यप्रदेश के नर्सिंग छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ है। उनका कहना है कि सुनिता शिजू पर पहले से ही नर्सिंग काउंसिल में आर्थिक अपराध और पेपर लीक करने के साथ-साथ फर्जी काॅलेजों को मान्यता देने के मामले में जाँच चल रही है। ऐसी स्थिति में सुनिता शिजू को मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार पद की जिम्मेदारी देना उचित नहीं हैं और इनको हमीदिया अस्पताल से गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में अस्थाई तौर पर टींचिग फैकल्टी में शामिल किया गया जो रजिस्ट्रार के पद के लिये अयोग्य है। परमार का कहना है कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा लगातार शिक्षा माफियाओं को फायदा पहुचाने के लिये भ्रष्ट एवं अयोग्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। भाजपा सरकार में योग्य और अनुभवी अधिकारियों को बिना जुगाड़ और बिना लेनदेन के नियुक्त नहीं किया जाता।
परमार ने चिकित्सा शिक्षा आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर चेतावनी दी है कि अगर अयोग्य और भ्रष्ट सुनिता शिजू के आदेश को तत्काल निरस्त कर योग्य रजिस्ट्रार को जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई तो एनएसयूआई मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेगी।
