यह है विद्या का मंदिर जहां बैठते हैं आवारा पशु. पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही से विद्यार्थियों को कीचड़ वाली जगहों पर बैठा कर करा रहे हैं शिक्षण कार्य | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

यह है विद्या का मंदिर जहां बैठते हैं आवारा पशु. पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही से विद्यार्थियों को कीचड़ वाली जगहों पर बैठा कर करा रहे हैं शिक्षण कार्य | New India Times

आपको बताते चलें कि निघासन तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुर्गहा विकास क्षेत्र निघासन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुर्गहा विकास क्षेत्र निघासन के शिक्षक विद्यालय को स्वच्छ नहीं रख पा रहे हैं। जहां सरकार देश को स्वच्छ भारत मिशन का नारा देकर भारत को स्वच्छ बनाने के लिए सदैव तत्पर रहती है वहीं दूसरी ओर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक बच्चों को दुर्गंध की जगह के सामने बैठा कर शिक्षण कार्य करा रहे हैं। छात्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी दिन अध्यापक आते हैं तो किसी दिन नहीं आते, न तो यहां कोई सफाई कर्मचारी है। पड़ोस में रह रहे लोग विद्यालय की सफाई कर देते हैं। देखना यह है कि सर्व शिक्षा अभियान सब पढ़े सब बढ़े का नारा देने वाली सरकार क्या करती हैं। क्या विद्यालय की उचित जांच करवाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्यवाही करेगी या फिर यूं ही जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने रहेगें?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article