अब्दुल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT;
धुलिया पुलिस दल ने रविवार को क्रिकेट क्रीडा का आयोजन किया कार्यक्रम के प्रमुख अथिती कलेक्टर दिलीप पांढरपट्टे के शूभ हाथों से श्रीफ़ल फोड़कर क्रीडा सप्ताह का श्रीगणेश किया गया । इस दौरान विविध् सरकारी विभागों के अधिकारियों तथा पत्रकारों के बीच मित्रतापूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
धुलिया ज़िलाधिकारी संघ के खिलाफ पत्रकार संघ का पहला मैच खेला गया जिसमे ज़िलाधिकारी दिलीप पांढरपट्टे की टीम ने 8 विकेट से पत्रकारों की टीम को हराया। इस दौरान फिल्डिंग करते हुए खान्देश मैदान के संपदाक श्री मनोज गर्दे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके हाथ पर चोट लगने के कारण फैक्चर हुआ है, उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खेलप्रेमी पुलिस अधीक्षक एम राम कुमार, एस पी हिम्मत जाधव , एस डी एम गणेश मिसाल , तहसीलदार मोरे क्राइम ब्रांच निरिक्षक रमेश परदेशी आदि अधिकारी तथा पत्रकार और शहर के नागरिकों ने बड़ी संख्या में सुबह से पुलिस मैदान पर उपस्थित होकर क्रिकेट मैच का आनंद लिया।
