नशा मुक्ति अभियान को लेकर राजकीय इंटर कालेज में दिलाई गयी शपथ | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

नशा मुक्ति अभियान को लेकर राजकीय इंटर कालेज में दिलाई गयी शपथ | New India Times

आज जनपद बहराइच में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया. उक्त आंदोलन के प्रभारी विशाल श्रीवास्तव के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्त्ता ऋषभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी व भाजपा नेता मनीष रस्तोगी व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला सहसंयोजक स्वच्छता के आशीष हैयवंशी व सूरज वाल्मीकि उपस्थित रहे. उक्त कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को नशा मुक्ति आंदोलन से जुडने व हर तरह के नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई. इस दौरान काॅलेज के प्राचार्य डॉक्टर आरपी सिंह व अन्य अध्यापक गणों के साथ सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे एवं नशे से दूर रहने की शपथ ली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version