कांग्रेस सेवादल ने ओवर ब्रिज का काम प्रारंभ करने हेतु डी.आर.एम. के नाम सौंपा ज्ञापन, रेल्वे ओवर ब्रिज का काम शीघ्र प्रारंभ नहीं हुआ तो कांग्रेस सेवादल रेलमंत्री के खिलाफ करेगा आंदोलन | New India Times

मो. मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कांग्रेस सेवादल ने ओवर ब्रिज का काम प्रारंभ करने हेतु डी.आर.एम. के नाम सौंपा ज्ञापन, रेल्वे ओवर ब्रिज का काम शीघ्र प्रारंभ नहीं हुआ तो कांग्रेस सेवादल रेलमंत्री के खिलाफ करेगा आंदोलन | New India Times

छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि आज कांग्रेस सेवादल का प्रतिनिधि मंडल छिन्दवाड़ा रेल्वे स्टेशन के मास्टर श्री संतोष श्रीवास से मिला और ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई कि रेल्वे विभाग की घोर लापरवाही एवं लेटलतीफी के कारण मेडिकल कॉलेज के सामने बन रहे रेल्वे ओवर ब्रिज का काम प्रारंभ नही हो पा रहा है। 22 करोड़ की लागत से बन रहे रेल्वे ओवर ब्रिज बनते-बनते 3 साल हो गए लेकिन ओवर ब्रिज बनकर तैयार नही हो पाया। जिसके कारण इस क्षेत्र के निवासियो को भारी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। इस ब्रिज को जुलाई 2020 मे बनकर तैयार हो जाना चाहिए था लेकिन इसकी समय सीमा एक साल पहले ही समाप्त हो चुकी है इसके बावजूद भी मात्र 35 मीटर ब्रिज का काम रेल्वे विभाग पूरा नही कर पाया है। इस ओवर ब्रिज को बनाने के लिए 22 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे और अभी तक 19 करोड़ रुपए की राशि खर्च हो चुकी है लेकिन ओवर ब्रिज नही बन पाया। इस ओवर ब्रिज के नही बनने के कारण स्थानीय रहवासी बहुत परेशान हैं, बारिश के दिनों में यहाँ से निकलना बहुत मुश्किल होता है। रेल्वे ओवर ब्रिज के दोनो ओर सड़को पर बडे-बडे गढ्ढे हो गए है जिससे आवागमन बहुत मुश्किल हो गया है। इस रोड पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती है , अभी हाल ही मे बारिश के कारण एक कार ओवर ब्रिज पर चढ़ गई थी जिसे बहुत मुश्किल से निकाला जा सका था। यह क्षेत्र वी आई पी रिहायशी क्षेत्र मे आता है इसके बाद भी रेल्वे इस मामले को लेकर गंभीर नही है जबकि नगर निगम छिन्दवाड़ा के द्वारा लगभग 90% काम उनकी तरफ से पूरा किया जा चुका है जिसमे रेल्वे का मात्र 35 मीटर का काम शेष रह गया है। कांग्रेस सेवादल द्वारा एक मांगपत्र डी. आर. एम. के नाम दिया गया है जिसमे यह मांग की गई है कि ओवर ब्रिज का काम शीघ्र प्रारंभ किया जाए। रेल्वे ओवर ब्रिज का काम शीघ्र प्रारंभ नही किया गया तो कांग्रेस सेवादल रेल्वे विभाग के मंत्री खिलाफ आंदोलन कर पुतला दहन करेगा। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के निम्न पदाधिकारी उपस्थित हुए जिसमे राकेश मरकाम जी, दिनेश डेहरिया जी, संजय पाण्डे जी, लवकेश यादव जी, पंचम अमरोदे जी, सतीश डेहरिया जी, दीपक घोरसे जी, संजय विश्वकर्मा जी, रामसहाय मरकाम जी, विनोद चौरे जी, सुजीत करोसिया जी, रंजीत रविकर जी, जुगनू धुर्वे जी आदि प्रमुख।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version