जन सुनवाई में कलेक्टर श्री संजय कुमार ने 125 से अधिक लोगों की सुनी समस्याएं | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

जन सुनवाई में कलेक्टर श्री संजय कुमार ने 125 से अधिक लोगों की सुनी समस्याएं | New India Times

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जन सुनवाई न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेकटर श्री संजय कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आए जन सामान्य की समस्याओं को सुना और निराकरण की कार्यवाही की।
कलेक्टर श्री कुमार ने प्रातः 11 बजे न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर जन सामन्य की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुनते हुए जन सुनवाई मंे उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न अंचलों से लगभग 125 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव, अपर कलेक्टर श्री एके चाॅदिल, एसडीएम दतिया श्री अशोक सिंह चैहान हित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जन सुनवाई में निर्देश दिए कि अगली जन सुनवाई के दौरान लोक सेवा गारंटी प्रबंधन के अधिकारी भी आवश्यक रूप से उपस्थित रहे। जन सुनवाई के दौरान मुख्य रूप से जमीनों के विवाद के प्रकरण, पात्रता पर्ची, खाद्यान का न मिलना, दबंगों द्वारा लोगों की जमीन पर कब्जा, प्रसूती सहायता न मिलने की शिकायत के साथ ही बाढ़ राहत से संबंधित शिकायतें के आवेदन आवेदकों द्वारा दिए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version