पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

आज मंगलवार 21 सितंबर 2021 को धार जिले के शासकीय शाला रायपुरिया में अभिभावक/शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जनपद शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री मती सुमित्रा, अशोक जाट तथा सरपंच श्रीमती यशोदा बाई द्वारा सर्व प्रथम सरस्वती जी का पूजन किया गया तत्पश्चात मा. वि. तथा प्रां. वि. के संस्था प्रमुख एस एस डाबर तथा प्रा. वि. के संस्था प्रमुख अरविंद जोशी द्वारा कोरोना गाइड लाइन तथा पालक व शिक्षकों के समन्वय से किस प्रकार शाला को सफलता पूर्वक संचालित किया जाना है के सम्बन्ध में विस्तार से बताया.
कार्यक्रम के दौरान पालकों तथा बच्चों को सेनेटाइज कर, हाथ धुलाकर, थर्मल स्क्रेनिंग कर मास्क का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को तिलक व माला पहनाकर स्वागत कर शाला में प्रवेशित करवाया गया.
कार्यक्रम के दौरान संस्था के शिक्षक एस .एस. जोशी, ओ. पी.पाटीदार, श्रीमती रचना ठाकुर, भृत्या नानी बाई तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मध्याह्न भोजन समुह के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
