मध्य रेलवे के स्वच्छता पखवाड़े में महिला सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने आयोजित किया स्वच्छता अभियान | New India Times

मेहलका इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य रेलवे के स्वच्छता पखवाड़े में महिला सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने आयोजित किया स्वच्छता अभियान | New India Times

मध्य रेलवे के स्वच्छता पखवाड़े के तहत मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन पर महिला सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बुरहानपुर इकाई द्वारा महिला सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की मध्य प्रदेश इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज स्वच्छता रैली का आयोजन कर ” प्लास्टिक मुक्त भारत ” का आवाहन करने के साथ नारी शक्ति जागरूकता अभियान भी चलाया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए संगठन की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती इशरत शकील अहमद ने बताया कि इस राष्ट्रीय मुहिम की शुरुआत
अपने घर से होनी चाहिये।

मध्य रेलवे के स्वच्छता पखवाड़े में महिला सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने आयोजित किया स्वच्छता अभियान | New India Times

जब रेल प्लास्टिक मुक्त होग,तो देश प्लास्टिक मुक्त होगा। देश प्लास्टिक मुक्त होगा तो पूरे विश्व प्लास्टिक मुक्त होगा। उन्होंने पैसेन्जर और रेल स्टाफ से अनुरेध किया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें। इस कार्यक्रम को संस्था की ज़िला अध्यक्ष श्रीमति अंजू कटक्वार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर ने भी संबोधित किया। दोनो पदाधिकारियों ने कहा भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाना है हाथ से हाथ मिलाना है और स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के नारे के साथ नारी सुरक्षा को ले कर भी चिंता व्यक्त की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version