गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण येाजना के तहत 3 प्रकरणों में परिजनों को 4-4 लाख की दी सहायता | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण येाजना के तहत 3 प्रकरणों में परिजनों को 4-4 लाख की दी सहायता | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण येाजना के तहत तीन व्यक्तियों केा कृषि कार्य करते हुए मृत्यु हो जाने पर पीड़ित परिवारों प्रत्येक को 4-4 लाख रूपये की राशि प्रदाय की।
गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिले के एक दिवसीय प्रवास के दोरान राजघाट कालोनी निवास पर मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत तीन प्रकरणों में प्रत्येक मृतकों के परिवार को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदाय की। सहायता प्राप्त करने वालों में ग्राम बनवास निवासी श्रीमती विनीता पत्नी स्व श्री उपेन्द्र यादव को 4 लाख की सहायता। इसी प्रकार ग्राम ररूआजीवन निवासी श्रीमती छाया पत्नी स्व.श्री शिवम परिहार को 4 लाख एवं ग्राम बहादुरपुर निवासी श्रीमती रानी पत्नी स्व. श्री चंदन सिंह दांगी को 4 लाख की राशि का चेक प्रदाय किया।

गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण येाजना के तहत 3 प्रकरणों में परिजनों को 4-4 लाख की दी सहायता | New India Times

गृह मंत्री डाॅ. मिश्र ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। इस एक दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने दशहरा उत्सव समिति की बैठक में भा लिया। ठंडी सड़क पर एक निजी चिकित्सालय का शुभारंभ किया। सिंधी समाज की आयोजित बैठक में भाग लिया।
इस मौके पर सर्वश्री पूर्व विधायक आशाराम अहिरवार, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, योगेश सक्सेना, सलीम कुरेशी, रजनी पुष्पेन्द्र रावत, बल्ले रावत, विपिन गोस्वमी, गिन्जी राजा, राजू त्यागी, कालीचरण कुशवाहा, मान सिंह कुशवाहा, परशुराम अहिरवार, भूरे चैधरी, दीपक बेलपत्री, जीतू कमरिया, सेटी सेन, शिवाराजा, रूपेश योगी, संदीप चैवे, भगवानसिंह कुशवाहा, बलवान गुर्जर, राजेन्द्र अहिरवार, शिशुपाल अहिरवार, रवि गोतम, विनोद अहिरवार, सुमित राजपूत, कोमल शाक्य उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article